Site icon

राजनांदगांव : लखोली में शिविर लगाकर महतारी वंदन योजना की केवाईसी की गई…

final-logo-copy.web

राजनांदगांव , लखोली के शिविर में महिलाओं ने महतारी वंदन योजना की ई-केवाईसी कराई। महिलाओं के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया 3 अप्रैल से शुरू हो चुकी है जो 31 जुलाई तक चलेगी। महिला हितग्राहियों को ई-केवाईसी कराने के लिए भटकना नहीं पड़े इसका ध्यान में रख पार्षद गिरिजा संतोष निर्मलकर ने वार्ड 32 के आंगनबाड़ी केंद्र में निशुल्क ई-केवाईसी का शिविर लगवाया। महिलाओं ने बायोमेट्रिक अंगूठा लगाकर सत्यापन कराया।

जिनके नाम आधार कार्ड एवं पंजीयन में अलग-अलग है उनके भी केवाईसी आसानी से हो गया और उन्हें इंतजार नहीं करना पड़ा। यहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैंप लगाया गया जांच के बाद निशुल्क दवा दी गई। शिविर को सफल बनाने में आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता अंजूलता संचानिया, राजेश्वरी साहू, तारा साहू, दुर्गा रामटेके, संतोषी यादव, कल्पना रामटेके का सहयोग सराहनीय रहा।

Exit mobile version