Site icon

राजनांदगांव : डस्टबिन का वितरण, स्वच्छता पर जनता ने दिए कई सुझाव…

final-logo-copy.web

राजनांदगांव | शहर के 39 हीरा-मोती वार्ड में स्वच्छता को बढ़ावा देने डस्टबिन वितरण किया गया। पार्षद रवि सिन्हा ने वरिष्ठों के हाथों डस्टबिन वितरण कराते हुए हरे एवं नीले डस्टबिन के उपयोग की जानकारी दी। हरे डस्टबिन में गीला कचरा और नीले डस्टबिन का उपयोग सूखे कचरा डालने प्रेरित किया।

उन्होंने कहा स्वच्छता केवल निगम या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं सभी की है। एक आदर्श वार्ड बनाने संकल्प दिलाया। वार्ड वासियों ने पार्षद रवि सिन्हा की इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम में शिव नारायण पटेल, भुवन पटेल, संजय चौरसिया, अजय श्रीवास्तव, रितेश देवांगन, विकास यादव ने अपने सुझाव दिए।

Exit mobile version