Site icon

राजनांदगांव : ड्यूटी से नदारद रहने वाला प्यून निलंबित…

final-logo-copy.web

राजनांदगांव , ड्यूटी से लगातार अनुपस्थित भृत्य (प्यून) को नगर निगम आयुक्त ने निलंबित कर दिया है। भृत्य निगम के ​​विद्युत विभाग में पदस्थ है। आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि विद्युत विभाग में कार्यरत भृत्य रमेश सिंह चौहान लंबे समय से बिना किसी पूर्व सूचना या अनुमति के कार्यालय से अनुपस्थित है।

10 अप्रैल को नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा गया था। लेकिन चौहान की ओर से न तो उपस्थिति दर्ज कराई गई और न ही कोई स्पष्टीकरण दिया गया। जिसे गंभीर लापरवाही मानते हुए सस्पैंड कर दिया गया।

Exit mobile version