Site icon

राजनांदगांव : देर रात पान ठेला खोलकर हुड़दंग किया…

final-logo-copy.web

राजनांदगांव | शहर में देर रात तक दुकान खोलकर हुड़दंग और शांति भंग करने वाले एक पान ठेला संचालक रमेश सिन्हा को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने पाया कि प्यारे लाल स्कूल के सामने स्थित रतन पान पैलेस देर रात तक खुला हुआ था, जहां ग्राहकों की भीड़ लगी हुई थी।

पूछताछ के दौरान दुकान संचालक पुलिस से ही विवाद करने लगा और गाली-गलौज करने लगा। स्थिति बिगड़ने और शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संचालक को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रमेश सिन्हा (45), निवासी रामनगर वार्ड-07 के रूप में हुई है।

Exit mobile version