Site icon

राजनांदगांव : महिला आरक्षण पर जिला व जनपद का प्रस्ताव, सामान्य सभा में निंदा की गई…

final-logo-copy.web

राजनांदगांव , जिला पंचायत और जनपद पंचायत राजनांदगांव के सभा गृह में आयोजित सामान्य सभा में महिला आरक्षण 33% के मुद्दे पर व्यापक चर्चा हुई और सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष किरण रविन्द्र वैष्णव ने की।

सभा में जनप्रतिनिधियों ने देश की आधी आबादी के अधिकारों की अनदेखी पर चिंता जताते हुए कहा कि महिलाओं को राजनीति में पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिलना जरूरी है। अध्यक्ष वैष्णव ने कहा कि महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के उद्देश्य से नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक महत्वपूर्ण पहल है, जो उनके सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त करता है।

बैठक में यह भी कहा गया कि लंबे समय से महिला आरक्षण का मुद्दा लंबित है, जिससे महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में अपेक्षित भागीदारी नहीं मिल पा रही है। जनप्रतिनिधियों ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत बताया और जल्द से जल्द इसे लागू करने की मांग की।

सदस्यों ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी से ही नीतियों में संवेदनशीलता और समावेशिता बढ़ेगी। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष किरण साहू, अनीता मंडावी, शीला सिन्हा, देवकुमारी साहू उपस्थित रहे। जनपद पंचायत में प्रतिमा चंद्राकर व अन्य सदस्यों ने प्रस्ताव पारित किया।

Exit mobile version