Site icon

राजनांदगाँव: आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के तहत बिहान की आदिवासी महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के साथ सर्वोदय जल सुरक्षा व बचाव की पहल की – प्रदीप शर्मा

IMG-20210719-WA0065

राजनांदगाँव: आदिवासी क्षेत्र मानपुर के भरीटोला क्लस्टर की 26 गांव की 130 महिला समूह के 26 समन्वयकों को आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के तहत रोजगार से जोड़ने की कला के साथ सर्वोदय जल सुरक्षा व बचाव के उपाय बताते हुये महामहिम राज्यपाल महोदया जी से पुरस्कार प्राप्त प्रदीप शर्मा ने बिहान की आदिवासी महिलाओं को स्वरोजगार हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम के सम्बंध में प्रदीप शर्मा ने बताया कि श्री डी डी मंडले मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मानपुर ने आचार्य विनोबा भावे के सिद्धांतों के तहत काम करते हुये उनके द्वारा चलाये गए सर्वोदय पहल की तरह आज काम करने की जरूरत है जिसके लिए एक सर्वोदय पहल की जरूरत है। आज धरती का जल स्तर दिनों दिन गिरता जा रहा है।
प्रदीप शर्मा ने बताया कि महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिये कौन कौन से व्यवसाय का चयन करें जिससे कि ज्यादा से ज्यादा फायदा हो साथ ही उत्पादित सामग्री की मार्किट व्यवस्था श्री शर्मा खुद करते है । धरती में जल स्तर को बढ़ाने के लिये महिलाओ को शुरुआत में अपने घर के सामने गन्दे पानी की निकासी के लिए सामने सोखता गड्ढा बनाकर, बरसात के पानी को रोक कर पानी का जल स्तर बढ़ाया जा सकता है जिसके लिये महिलाओं को प्रेरित किया।
आज अपने पिछड़े पन से आगे आने के लिये प्रेरित किया। इस अवसर पर देवानंद कौशिक, कुंदन कुमार साहू व चंदन सिंह राजपूत उपस्थित थे।

Exit mobile version