Site icon

CG : 5वीं और 8वीं के परिणाम आज घोषित होंगे …

CG: Another murder incident in Mandir

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कक्षा 5वीं और 8वीं के लाखों विद्यार्थियों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। राज्य शिक्षा केंद्र, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा गुरुवार को यानी आज दोनों कक्षाओं का परीक्षा परिणाम (5th 8th Result 2026) दोपहर 12 बजे जारी किया जाएगा। सभी परीक्षार्थी अपने स्कूल से संपर्क कर अपना परिणाम देख सकते हैं। इस संबंध में ​स्कूल शिक्षा विभाग ने एक आदेश भी जारी कर दिया है। जिसके विभाग ने लिखा है कि ‘छ.ग. शासन, स्कूल शिक्षा विभाग एवं संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशानुसार कक्षा 5वीं एवं 8वीं केन्द्रीकृत परीक्षा वर्ष 2026 के सफल आयोजन उपरांत, उक्त परीक्षा परिणाम की घोषणा कल दिनांक 30.04.2026 (गुरुवार) प्रातः 12:00 बजे किया जायेगा। समस्त परीक्षार्थी / पालक, संबंधित विद्यालय से संपर्क कर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते है। आपको बता दें कि इससे पहले ​माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 29 अप्रैल को 10वीं और 12वीं का परिणाम घोषित किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट जारी किया। हालांकि बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी होने में करीब 1 घंटे की देरी हुई, लेकिन फाइनली बोर्ड ने 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है।

Exit mobile version