Site icon

राजनांदगांव : दो अफसरों को निलंबित करने के बाद कामकाज प्रभावित…

final-logo-copy.web

राजनांदगांव , टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के दो अफसरों को निलंबित करने के बाद इस विभाग का कामकाज प्रभावित हो गया है। जमीन खरीदने और बेचने वाले क्रेता-विक्रेता, रियल स्टेट कारोबार से जुड़े ब्रोकर्स, वकील एवं आम लोगों को काम के लिए विभाग का चक्कर काटना पड़ रहा है। चक्कर काटने के बाद भी यहां अफसर नहीं होने के कारण काम नहीं हो रहा। यहां आने वालों को विभाग के अन्य लोगों द्वारा चलता किया जा रहा। प्रशासन को यहां वैकल्पिक इंतजाम करने की जरूरत है।

एक कॉलोनी के ले आउट में गड़बड़ी की शिकायत पर करीब तीन सप्ताह पहले यहां से उप संचालक सूर्यभान ठाकुर एवं कमला सिंह को निलंबित किया गया था। लेकिन उनकी जगह किसी अफसर को यहां का प्रभार नहीं दिया गया है। ग्राम एवं नगर निवेश विभाग का काम सुनियोजित शहरीकरण, ग्रामीण विकास और भूमि उपयोग को नियंत्रित करना होता है।

यह विभागीय कार्य ठप पड़े है वहीं जमीन का डायवर्सन, भूमि विकास और भवनों के निर्माण संबधित काम लंबे समय से थमे पड़े हैं। कांग्रेस के महामंत्री देवेश वैष्णव का कहना है यहां प्रशासन को वैकल्पिक इंतजाम के रूप में अन्य अफसरों को नियुक्त करना चाहिए। जिससे लोगों को परेशानी नहीं होगी। वर्तमान में लोग डायवर्सन, ले आउट सहित अन्य कामों को लेकर भटक रहें है। उन्होंने कहा जल्द यहां अफसरों को नियुक्त नहीं किया गया तो कांग्रेस इस विभाग में ताला जड़ेगी और उग्र प्रदर्शन करेगी।

Exit mobile version