Site icon

सुशासन तिहार 2026 : अंबागढ़ चौकी अंतर्गत विचारपुर में जन समस्या निवारण शिविर 4 मई को

inal-logo-copy.webp

inal-logo-copy.webp

     मोहला , सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 4 मई को जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी के ग्राम पंचायत विचारपुर में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा। विचारपुर क्लस्टर में चिल्हाटी, कोरचाटोला, मिर्चे, मुडपार, टाटेकसा, खुर्सिटीकुल, ओटेबंधा, पेंडलकुही, कुसुमकसा, झीटिया, खड़खड़ी, तिरपेमेटा, हालमकोड़ो ग्राम पंचायत शामिल हैं।

शिविर में विभिन्न योजनाओं से अनेक हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। शिविर के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे। शिविर में शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने ग्रामीणजनों को शिविर में उपस्थित होने अपील की है।

Exit mobile version