Site icon

राजनांदगांव : कमला कॉलेज मैदान में 15 मई तक समर क्रिकेट कैम्प का होगा आयोजन…

final-logo-copy.web

राजनांदगांव | शहर की राजनांदगांव क्रिकेट एकेडमी द्वारा 1 मई से 15 मई तक कमला कॉलेज मैदान में समर क्रिकेट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह एकेडमी पिछले 29 वर्षों से लगातार ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर युवा खिलाड़ियों को क्रिकेट की बारीकियां सिखा रही है। कैम्प का संचालन पूर्व एनसीसी कैडेट एवं बीसीआई इलेवन कोच संदीप शुक्ले के मार्गदर्शन में होगा।

प्रशिक्षण प्रतिदिन सुबह 7.30 बजे से 10.30 बजे तक तथा शाम 4.30 बजे से 6.30 बजे तक दिया जाएगा। शिविर में खिलाड़ियों को टी-20, वनडे और टेस्ट क्रिकेट की तकनीकी बारीकियों से अवगत कराया जाएगा। अंपायर जोई थामस भी प्रशिक्षण सत्र में मार्गदर्शन देंगे। एकेडमी से जुड़े कई पूर्व खिलाड़ी राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं।

पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अर्शद अयूब और राजेश चौहान, पूर्व रणजी खिलाड़ी राजा परिहार, जितेंद्र वेगट, गोपाल राव तथा खिलाड़ियों का अनुभव भी इस संस्थान से जुड़ा रहा है। इसी एकेडमी से संस्कारधानी नगरी को पहला रणजी खिलाड़ी अजय मंडल मिला।

Exit mobile version