Site icon

राजनांदगांव : जलकुंभी से पटा चौपाटी का तालाब सफाई नहीं, झूलों की भी जर्जर हालत…

inal-logo-copy.webp

inal-logo-copy.webp

राजनांदगांव | चौपाटी परिसर का तालाब जलकुंभी से पटा पड़ा है। लंबे समय से यहां सफाई नहीं की गई। बीच का लक्ष्मण झूला जर्जर केबल पर टिका है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। क्षतिग्रस्त नौकाओं में बिना किसी सेफ्टी इक्यूपमेंट लोगों की सवारी कराई जा रही है।

यहां कई जगह खुले और बेतरतीब बिजली के तारों का जाल है। बच्चों के लिए छोटी रेल ठप, मछली घर में ताला। बुजुर्गों और युवाओं के लिए बना मॉर्निंग वॉक पाथवे टूट चुका है। एक्सर साइज मशीनें कबाड़ में तब्दील होती जा रही यहां निगम को ध्यान देने की जरूरत है।

Exit mobile version