Site icon

चीतल की 9 महीने पुरानी खाल के साथ आरोपी युवक गिरफ्तार

logo Deep Jagriti

लालबाग पुलिस ने चीतल की खाल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। टीआई राजेश साहू ने बताया कि 20 जुलाई को सूचना मिली थी कि किरगी में पूरन कुमार साहू पिता गिरीश (25 वर्ष) जो कि शंकर मंदिर में पुजारी का काम करता है।

अपने घर में पूजा कक्ष में अवैध रूप से चीतल की खाल रखी है। उसमें बैठकर पूजा करता है। सूचना पुलिस ने रेड कार्रवाई की। पूजा कक्ष में चीतल की खाल बरामद किया गया। दस्तावेज नहीं दिखाए जाने पर खाल को बरामद कर लिया गया। वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। यह खाल नौ माह पुरानी बताई गई है।

Exit mobile version