Site icon

विशेष अभियान चलाकर लंबित आवेदनों का करें निराकरण -कलेक्टर

final-logo-copy.web

जनगणना कार्य अंतर्गत सभी एचएलबी में गणना शीघ्र प्रारम्भ करने के निर्देश

बलौदाबाजार, कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मंगलवार को समय सीमा की बैठक में विभागीय कार्यो के साथ सुशासन तिहार अंतर्गत जिले में आयोजित हो रहे समाधान शिविर की समीक्षा की। उन्होंने राजस्व सम्बधित लंबित आवेदनों के निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश अधिकारियो को दिये। कलेक्टर शर्मा ने कहा कि अविवादित बंटवारा, नामांतरण, त्रुटि सुधार हेतु अभियान चलाएं। 15 दिन का कार्ययोजना बनाकर पटवारी और आरआई से प्रतिवेदन लें। इसी तरह स्वामित्व योजना अंतर्गत किसानों का स्वामित्व कार्ड बनाएं।

उन्होंने जनगणना अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य की समीक्षा करते हुए भाटापारा एवं लवन तहसील में अब जिन एचएलबी में गणना कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ है वहां शीघ्र प्रारम्भ कराएं। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जिले में आयोजित हो रहे जनसमस्या निवारण शिविर के दौरान प्राप्त होने वाले आवेदनों का पोर्टल पर तत्काल प्रविष्टि सुनिश्चित करने तथा निराकरण की जानकारी शिविर स्थल पर देने के निर्देश दिये।

इसके साथ ही लंबित आवेदन का भी जल्द निराकरण कर आवेदक को सूचित करने कहा। उन्होंने शिविर में हितग्राहियों को सामग्री वितरण के साथ ही जल संचय वाहिनी को भी सम्मानित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर शर्मा ने आगामी 11 मई को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण को देखने हेतु जिले में उपयुक्त स्थल का चिन्हाँकित कर आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिये। बैठक में सीईओ जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल सहित अपर कलेक्टर, एसडीएम एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Exit mobile version