Site icon

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेसी सांसदों का प्रदर्शन, राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेसी सांसदों का प्रदर्शन, राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

संसद के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। पेगासस जासूसी विवाद को लेकर दो दिन हंगामे की भेंट चढ़ चुके हैं। गुरुवार यानी आज संसद के दोनों सदनों में 11 बजे कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। वहीं कांग्रेसी सांसदों ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ संसद परिसर में प्रदर्शन किया। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा सांसद राहुल गांधी इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। इसके इतर नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर आज किसान विरोध प्रदर्शन रैली निकाल रहे हैं। बता दें कि लोकसभा की एक भी बैठक अब तक नहीं हो पाई है। राज्यसभा में कोरोना वायरस पर चर्चा जरूर हुई। इस चर्चा में केंद्र सरकार के बयान ऑक्सीजन की कमी से एक भी मौत न होने पर जमकर हंगामा हुआ। हालांकि, अधिकतर राज्यों ने कहा है कि उनके यहां ऑक्सीजन की कमी से किसी की जान नहीं गई।

Exit mobile version