Site icon

दाैरा करने पहुंचे अधिकारियों पर ग्रामीणों ने उतारा गुस्सा

logo Deep Jagriti

धीरी नल-जल योजना समूह के अंतर्गत पानी की समस्या को लेकर बुधवार को पीएचई विभाग के कार्यपालन अभियंता एसएन पांडे एवं एसडीओ ईश्वर दास वैष्णव के द्वारा ग्राम इंदावानी का दौरा किया गया। जहां का ग्रामीणों ने अपना गुस्सा जमकर विभाग के अधिकारियों के ऊपर निकाला। अधिकारियों के द्वारा सफाई देते हुए कहा जा रहा था कि हर गांव में पानी ग्रामीणों को पर्याप्त मात्रा में मिल रहा है, लेकिन जब मौका पर आए तभी स्पष्ट हो गया की पानी की समस्या है।

विभाग के द्वारा समय पर कार्य की मॉनिटरिंग किया जा रहा था जिसके बावजूद नियम को दरकिनार कर पाइप लाइन जो गांव में बिछाई गई है वह भी बिना कोई मापदंड के बिछा दिया गया। जबकि पाइप लाइन एक मीटर के अंदर डालना था। ठेकेदार के द्वारा अपनी मनमौजी करते हुए गहराई को कम कर डाल दिया गया है। ऐसी कई समस्याएं ग्रामीणों ने अधिकारियों के समक्ष रखा। अधिकारियों के द्वारा आश्वासन देते हुए मामला को शांत किया गया। महिलाओं ने भी अपनी समस्या अधिकारियों को बताई।

Exit mobile version