Site icon

जिले में 5 नए मरीज मिले संक्रमित दर 0.2 % रही

logo Deep Jagriti

बुधवार को जिले में 5 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इनके साथ ही 6 पुराने रिकवर हुए हैं। नए मरीजों से कुल मरीजों की संख्या 96442 हो गई है। इसमें 94507 मरीजों की रिकवरी और 1791 की मौत हो जाने से एक्टिव मरीज 140 रह गए हैं। बुधवार को जिले में एक भी कोरोना मारी की मौत नहीं हुई है। बुधवार को 2389 सैंपल लिए गए।

इनकी जांच में 5 संक्रमित मिले है। इससे संक्रमण दर 0.2 % आई है। अब तक की यह न्यूनतम दर है। इस प्रकार जिले में कोराना की संक्रमण दर अब भी कम है। इधर वैक्सीनेशन एक बार पुन: प्रभावित हुआ है। वैक्सीन की सप्लाई नहीं होने से लोगों को केंद्रों से बैरंग लौटना पड़ रहा है। 63 केंद्र जिले में बनाए गए हैं।

Exit mobile version