Site icon

हेडफोन लगाकर रेलवे पटरी पार कर रहा युवक ट्रेन की चपेट आया

logo Deep Jagriti

हेड फोन लगाकार प्रेम नगर के पास रेलवे पटरी पार कर रहा युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बुधवार को परिजन के आने के बाद पुलिस ने शव का पीएम कराया और सौंप दिया। मोहन नगर पुलिस के मुताबिक घटना का पता मंगलवार शाम करीब 4 बजे चला था। ट्रेन से युवक जसपाल के कटने की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसी दौरान शव के पास पड़े मोबाइल में घंटी बजने लगी।

फोन उठाने पर कॉल करने वाले ने अपना नाम किशन बताया। उसने बताया कि मोबाइल उसके 23 वर्षीय भाई जयपाल पिता जीवनलाल यादव निवासी अटरिया जिला बेमेतरा का है। पुलिस ने शव का परीक्षण किया तो पता चला कि युवक ने हेड फोन लगा रखा था। इससे पुलिस को शंका है कि युवक संभवत: फोन पर गाना सुनते हुए या फिर किसी से बात करते हुए रेलवे पटरी पार कर रहा होगा। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई।

Exit mobile version