Site icon

CG : रायपुर : धमकी देते जनगणना कर्मी के साथ मारपीट, FIR दर्ज…

final-logo-copy.web

रायपुर । राजधानी में जनगणना कर्मी से मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। अशोका पाम सोसायटी निवासी शिक्षिका आरती तिवारी 36 शनिवार शाम 5 बजे जनगणना कार्य के लिए बीएसयूपी कालोनी सिमरन सिटी ग‌ई थीं। जहां कालिया 30 नाम के युवक ने जनगणना को फालतू बता गाली गलौज, धमकी देकर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाया। आरती ने रात 9 बजे टिकरापारा थाने में धारा 296,351-2,221 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई। बता दें कि जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

1 मई से इस अभियान का पहला चरण शुरू हो चुका है। जिसका उद्देश्य जिले के हर घर और व्यक्ति का सटीक डेटा जुटाना है। इस बार की जनगणना को पहले से कहीं अधिक आधुनिक और डिजिटल बनाया गया है ताकि कोई भी नागरिक छूट न जाए। पहले चरण में स्व-गणना के जरिए 15 मई 2026 तक नागरिक खुद ऑनलाइन माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। वहीं 16 मई से 14 जून तक सरकारी प्रगणक घर-घर जाकर मकानों की सूची तैयार करेंगे। दूसरे चरण में जनसंख्या की मुख्य गणना फरवरी 2027 में की जाएगी।

Exit mobile version