Site icon

राजनांदगांव : नौकरी लगाने का झांसा दे भांजे ने मामा से ठगे 7 लाख…

final logo copy

राजनांदगांव | एफसीआई में नौकरी लगाने के झांसा देकर भांजे ने अपने मामा से 7 लाख रुपए की ठगी कर ली। मामला डोंगरगढ़ का है। नौकरी नहीं लगने और रकम भी वापस नहीं मिलने पर मामले की शिकायत थाने पहुंची। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि रेलवे से रिटायर्ड कर्मचारी राजन भास्कर को आरोपी नितिन टेम्भुरकर ने उनकी बेटी को एफसीआई में नौकरी लगाने का झांसा दिया। आरोपी नितिन रिश्ते में उनका भांजा है। जिसके चलते उन्होंने विश्वास कर लिया। नौकरी लगवाने के लिए आरोपी नितिन ने 7 लाख रुपए लिए मांगे। लेकिन लंबे समय बाद भी नौकरी नहीं लगी। आरोपी ने रुपए वापस नहीं किए।

Exit mobile version