Site icon

राजनांदगांव : उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण सीएमएचओ ने ली जानकारी…

final logo copy

डोंगरगांव , सामुदायिक उप स्वास्थ्य केंद्र उमरवाही में लगातार शिकायतों के बाद सीएमएचओ डॉ नेतराम नवरतन और डीपीएम संदीप ताम्रकार ने पीएचसी सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों ने अस्पताल में भर्ती और इलाज कराने आए मरीजों से मुलाकात की। इलाज, दवाइयों की उपलब्धता, डॉक्टरों के बारे में जानकारी ली।

मौके पर अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। निरीक्षण में अस्पताल की सेवाएं सुचारू रूप से संचालित पाई गईं। परिसर में आने वाले मरीजों की सही देखभाल और बेहतर इलाज के लिए मौजूद डॉक्टरों को निर्देश दिए गए। रात्रिकालीन ड्यूटी में जिनकी ड्यूटी लगाई गई है, उन्हें अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के आदेश दिए गए। कर्मचारियों को मुख्यालय में रहकर मरीजों के प्रति सतर्क रहने को कहा गया। निरीक्षण के समय ग्राम पंचायत सरपंच रामाधीन रावटे, अन्य ग्रामीण, अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।

Exit mobile version