Site icon

महापौर को इतनी ही चिंता तो पहले निगम और मौजूदा सरकार के खिलाफ शिकायत करें – मोनू बहादुर

monu

 राजनांदगांव। पूर्व मुख्‍यमंत्री डॉ. रमन सिंह के खिलाफ कांग्रेस की शिकायत को भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्‍यक्ष मोनू बहादुर सिंह ने ढकोसला बताया है। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा कांग्रेस सरकार के नुमाईंदे खुद ही एक दूसरे से घिरे हुए हैं। ढाई-ढाई साल की कश्‍मकश के बीच जासूसी का दौर तो कांग्रेस के ही अंदरुनी खेमे में चल रहा है। महज आरोप लगा रहे कांग्रेसियों के पास ऐसे कोई सबूत नहीं है कि वे पूर्व मुख्‍यमंत्री डॉ. रमन सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकें। भाजयुमो अध्‍यक्ष मोनू बहादुर ने कहा, न जाने किस बिनाह पर कांग्रेसी पूर्व मुख्‍यमंत्री डॉ. रमन सिंह के खिलाफ मनगढंत बातें कर रहे हैं। अगर महापौर को शिकायतों में इतनी ही दिलचस्‍पी है तो निगम में भ्रष्‍टाचार के मामले और मौजूदा कांग्रेस सरकार के दौर में हो रही अनियमितता और भ्रष्‍टाचार के मसले पर शिकायत करें। महासमुंद जिले में महिला एवं बालविकास अधिकारी ने तो इस सरकार की कलई खोल कर ही रख दी थी। लेकिन तब इस सरकार ने उस ईमानदार अफसर के साथ जो सलूक किया वो सभी को पता है। भाजयुमो अध्‍यक्ष मोनू ने कहा कांग्रेसियों को नहीं भूलना चाहिए कि उनकी मौजूदा सरकार के मुख्‍यमंत्री किन आरोपों से घिरे हुए हैं। षड़यंत्र की नींव में खड़ी कांग्रेस सरकार के नुमाईंदो को पूर्व मुख्‍यमंत्री डॉ. रमन सिंह के विषय में कुछ भी बोलने से पहले अपनी कथनी और करनी पर ध्‍यान देना चाहिए।

Exit mobile version