Site icon

राजनांदगांव : सुहागिनों ने सत्यवान व सावित्री की कथा सुनीं…

final logo copy

राजनांदगांव | सुहागिन महिलाओं ने शनिवार को व्रत रखकर वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की। व्रती महिलाएं प्रात: 4 बजे से वट वृक्ष की वि​धि-विधान से पूजा-अर्चना करने जुटी। यह सिलसिला दोपहर तक चलता है। सोनार पारा स्थित प्राचीन सिद्धपीठ शीतला मंदिर के पुजारी राज महाराज ने बताया कि ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर सुहागिन महिलाओं वट वृक्ष पूजा की।

इस दौरान महिलाओं को सत्यवान व सावित्री की कथा सुनाई गई। जिस तरह सावित्री अपने अटूट प्रेम व श्रद्धा के बल पर सत्यवान के प्राण यमराज से वापस लेकर आई उसी तरह महिलाओं ने भी अपने पति की लंबी आयु, सुख, समृद्धि व अखंड सौभाग्य की कामना ​रख पूजा-अर्चना की।

Exit mobile version