Site icon

राजनांदगांव : बीजाभाठा में अवैध मुरुम उत्खनन पर की कार्रवाई…

final logo copy

डोंगरगांव , ग्राम बीजाभाठा में अवैध मुरुम उत्खनन की शिकायत मिलने पर प्रशासनिक टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान एक जेसीबी मशीन व दो हाईवा वाहनों को जब्त किया गया। जब्त वाहनों को आगे की कार्रवाई के लिए थाना डोंगरगांव के सुपुर्द कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, वाहन मालिक का नाम संजय कथोलिया निवासी अमलीडीह बताया जा रहा है।

प्रशासन के द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा अवैध उत्खनन में शामिल अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। कार्रवाई में डोंगरगांव तहसीलदार कमल किशोर साहू, पटवारी तरुणेंद्र निर्मलकर, संजय यदु व रवि शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रेत और मुरूम का कारोबार संचालित होने की शिकायतें मिलती रही हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

Exit mobile version