Site icon

राजनांदगांव : अस्पताल रोड में कचरा डंप होने के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानी…

final logo copy

राजनांदगांव | शहर के आउटर क्षेत्रों में खुले में कचरा डंप किए जाने से आसपास रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। कचरे से उठने वाली बदबू और गंदगी के कारण वहां का वातावरण प्रदूषित होता जा रहा है।

नियमित सफाई नहीं होने से कचरे के ढेर बढ़ रहे हैं। निगम से नियमित कचरा उठाव और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की जा रही है। अस्पताल रोड के किनारे फिर बड़ी मात्रा में कचरा डंप किया गया है। यहीं से लोग चौपाटी, कॉलेज, अस्पताल पहुंचते हैं।

Exit mobile version