Site icon

राजनांदगांव : शहर के खाली प्लाटों में कचरा होने से शहर की सुंदरता खराब हो रही…

final logo copy

राजनांदगांव | शहर के कई खाली प्लाटों में लगातार कचरा जमा होने से गंदगी फैल रही है। नियमित सफाई नहीं होने से दुर्गंध और मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है। खाली प्लाट अब अस्थायी कचरा स्थल में बदलते जा रहे हैं।

निगम की ओर से नियमित कचरा उठाव नहीं होने से समस्या गंभीर हो रही है। गंदगी के कारण आसपास रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का डर बना हुआ है। यहां सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की जरूरत है।

Exit mobile version