Site icon

राजनांदगांव : गर्भवती महिलाओं की समस्या जानकारी ऑनलाइन दर्ज होगी…

final logo copy

राजनांदगांव , जिले में मातृ व शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी व तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने महत्वपूर्ण पहल करते हुए आरसीएच 2.0 पोर्टल के क्रियान्वयन के लिए निजी अस्पतालों के चिकित्सकों, स्टाफ नर्सो, प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में जिले के सभी निजी अस्पतालों के चिकित्सा व स्टाफ नर्स, प्रतिनिधि शामिल हुए।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न ने बताया कि भारत सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच सुरक्षित प्रसव व उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली महिलाओं की निगरानी और बेहतर प्रबंधन के उद्देश्य से आरसीएच 2.0 पोर्टल विकसित किया गया है। कहा कि पोर्टल के माध्यम से गर्भवती महिलाओं की समस्या स्वास्थ्य जांच, उपचार व प्रसव संबंधी जानकारी ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। जिससे समय पर निगरानी और आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना आसान होगा।

कार्यक्रम में साथ ही प्रत्येक उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की त्वरित पहचान करके निरंतर दूरभाष से कॉलिंग, गृह भेंट व सोनोग्राफी की निशुल्क सेवा उपलब्ध कराकर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर जांच व प्रबंधन के लिए विशेषज्ञों ने भी सहयोग किया।

Exit mobile version