Site icon

बस्तर मुन्ने एवं सुशासन तिहार अंतर्गत शिविरों का होगा आयोजन

final logo copy

कोंडागांव, राज्य शासन के मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “बस्तर मुन्ने” एवं सुशासन तिहार कार्यक्रम के तहत विभिन्न गांवों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 21 मई को ग्राम पंचायत पिटेचुंवा, अरण्डी, उलेरा और नरिहा में कलस्टर स्तरीय शिविर आयोजित होंगे। इसी प्रकार नगर पंचायत फरसगांव में भी सुशासन शिविर का आयोजन किया जाएगा। उक्त शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।


जनपद पंचायत बड़ेराजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत पिटेचुवां में आयोजित कलस्टर स्तरीय शिविर में ग्राम खलारी, कोसमी, गोविन्दपुर, हात्मा, बस्तरबुडरा, पिटेचुंवा और सरगीपाल के ग्रामीण शामिल होंगे। जनपद पंचायत केशकाल अंतर्गत अरण्डी में आयोजित कलस्टर स्तरीय शिविर में ग्राम अरण्डी, बकानभाटा, तेन्दुभाटा, खेतरपाल, चारभाटा, पलोरा, नयानार, नवागढ और हरवाकोडो के ग्रामीण शामिल होंगे।

इसी प्रकार जनपद पंचायत माकड़ी अंतर्गत उलेरा में आयोजित कलस्टर स्तरीय शिविर में ग्राम उलेरा, कोसाहरदुली, तारगांव, बागकबेड़ा, खुड़ी, लुभा और सण्डसा, के ग्रामीण शामिल होंगे। जनपद पंचायत कोण्डागांव अंतर्गत नरिहा में आयोजित कलस्टर स्तरीय शिविर में ग्राम केजंग, मूंगवाल, ठोठीमड़ानार, नरिहा, पेरमापाल, बयानार, टेमरूगांव और चेरंग के ग्रामीण शामिल होंगे।

Exit mobile version