Site icon

राजनांदगांव : गौरी नगर में पुराने विवाद का बदला लेने की हत्या, 4 नाबालिग सहित 5 गिरफ्तार…

final logo copy

राजनांदगांव | गौरी नगर में सोमवार रात हुए 17 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सुलझ ​गया है। पुलिस ने हत्या के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार नाबा​लिग हैं। सभी ने पुराने विवाद का बदला लेने युवक की हत्या करने की बात स्वीकारी है।

गौरी नगर के पावर हाउस के पास 17 वर्षीय अब्दुल रकीब की खून से लथपथ लाश मिली थी। मामला हत्या का था। जिसके बाद चिखली पुलिस ने जांच शुरु की। मोबाइल डंप व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदेही ईशु यादव उर्फ पंछी सहित चार नाबालिगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें आरोपियों ने बताया कि अब्दुल रकीब से उनका पुराना विवाद था।

जिसके चलते रकीब उन्हें आए दिन परेशान करता था। जिसका बदला लेने के लिए सभी ने हत्या की योजना बनाई। सोमवार रात रकीब को अकेला देखकर उन्होंने लाठी, डंडे, पत्थर और चाकू से उस पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या दी। लाश पावर हाउस के पीछे फेंककर भाग निकले। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।

Exit mobile version