Site icon

रायपुर : मुख्यमंत्री ने ओलंपिक में भारत की भारोत्तोलक मीराबाई चानू को रजत पदक जीतने पर दी बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर, 24 जुलाई 2021

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने टोक्यो ओलंपिक में भारत की भारोत्तोलक मीराबाई चानू द्वारा रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि मीराबाई चानू ने भारत देश को विश्व पटल पर गौरवान्वित किया है। मीराबाई चानू ने ओलंपिक खेलों में 49 किलोग्राम वर्ग की भारोत्तोलन प्रतियोगिता में कांटे के मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए पहला रजत पदक जीता है।

Exit mobile version