Site icon

राजनांदगांव : प्रचंड गर्मी : देश के सबसे 21 गर्म शहरों में राजनांदगांव भी, तापमान 46 डिग्री पहुंचा…

final logo copy

राजनांदगांव , देश के 21 सबसे गर्म शहरों की सूची में राजनांदगांव भी शामिल हो गया है। दो दिनों से तापमान का स्तर 46 डिग्री पर बना हुआ है। 37 साल बाद तापमान का ऐसा उच्चतम स्तर दर्ज ​हुआ है। वहीं दोपहर में अल्ट्रावायलेट (यूवी) रेडिएशन लेवल 11 पर पहुंच गया। इससे झुलसने और त्वचा रोग का खतरा भी बना हुआ है।

एक संयोग यह भी है कि 37 साल पहले 22 मई 1989 को जिले में अधिकतम तापमान 46.7 डिग्री दर्ज किया गया। इसके बाद 22 मई 2026 को तापमान का स्तर 46 डिग्री पर पहुंचा है। शनिवार को भी अधिकतम तापमान 46 डिग्री पर रहा। 46.7 डिग्री का तापमान जिले में कई का ऑल टाइम हाई तापमान है। यह मौजूद स्तर से 0.7 डिग्री ही कम है। इधर मौसम विभाग ने तापमान का वृद्धि का क्रम जारी रहने का पूर्वानुमान जारी किया है।

इससे जिले में तापमान का स्तर एक डिग्री तक बढ़ने की और संभावना है। गर्मी को लेकर सबसे गंभीर स्थिति वनांचल क्षेत्र में बनी हुई है। चारो ओर घने जंगल से घिरे मानपुर का तापमान भी शनिवार को 44 डिग्री के पार रहा। मैदानी हिस्सों की तरह ही जंगल क्षेत्र में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। भीषण गर्मी के आगे जंगल भी बेअसर साबित हो रहे हैं।

नांदगांव में रिकॉर्ड गर्मी की बड़ी वजह 1. विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर-पश्चिम से लगातार गर्म और शुष्क हवाएं आ रही है। यही हवा पूरे प्रदेश में तापमान का स्तर बढ़ा रहा है। इससे तापमान का स्तर औसत स्थिति में 44 डिग्री तक पहुंच रहा है। 2. महाराष्ट्र के विदर्भ से लू रही है। ​ विदर्भ की लू का असर बालाघाट से लेकर नांदगांव तक बना हुआ है। यही लू जिले की हवा को और गर्म कर रही। जिससे अन्य शहरों की तुलना में यहां तापमान अधिक है।

पूरे जिलेभर में ग्रीष्म लहर व लू का अलर्ट मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि तापमान सामान्य से 4 डिग्री बढ़ा तो लू चलने लगती है। स्तर अगर 45 डिग्री के पार हुआ तो यह ग्रीष्म लहर का हाई अलर्ट हो जाता है। वर्तमान में जिले में ऐसी ही स्थिति बनी हुई है। पूरा जिला ग्रीष्म लहर की चपेट में हैं। यूवी रेडिएशन लेवल भी 11 दर्ज हुआ है। इससे ​धूप में झुलसने का खतरा बना हुआ है। ऐसी धूप से बचने की जरूरत है।

Exit mobile version