Site icon

राजनांदगांव: जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के सामने 26 जुलाई को धरना प्रदर्शन

monu bahadur

राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ में किसानों के साथ वादा खिलाफी तथा किसान भाईयों की मूलभूत आवश्यकता खाद तथा बीज नही मिलने से किसान बाजारों से मनमाने भाव से खाद खरीदने के लिये मजबूर हो गये हैं। किसान की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन सोमवार 26 जुलाई दोपहर 12 से 4 बजे तक किया जा रहा है। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा राजनांदगांव जिलाध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह ने सभी (प्रदेश, जिला एवं मंडल युवा मोर्चा) के साथ साथ अन्य प्रकोष्ठों के समस्त अधिकारीगण एवं सम्मानित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति के लिए निवेदन किया गया है

Exit mobile version