राजनांदगांव | वीआईपी रोड में बाबा फतेह सिंह हाल के सामने ही खुले में कचरा फेंका जा रहा है। आसपास के दुकानदार अपना कचरा यही लाकर डंप कर रहे हैं। जिसकी वजह से यहां गंदगी का आलम भी है।
घुमंतू मवेशी इस कचरे में मौजूद प्लास्टिक खाकर बीमार हो रहे हैं। लेकिन लगातार हो रही शिकायत के बाद भी ऐसी हरकत करने वालों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।पॉश इलाके में ही कूड़े का ढेर लगा हुआ है।

