Site icon

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर जोर

12

राजनांदगांव। ग्राम ढोडिया में अधोसंरचना मद से दो लाख रुपये की लागत से किचन शेड निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया। पौधारोपण समारोह में पहुंचे मुख्य अतिथि अंत्यावसायी वित्त विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला, प्रदेश महासचिव थानेश्वर पाटिला के साथ अध्यक्षता शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने ग्रामीण विकास की प्रतिबद्धता दोहराई।

भूमिपूजन समारोह में पाटिला ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल माटीपुत्र है। वे गांव, किसानों की परेशानियों को अच्छे से जानते व समझते है। इसलिए तो वे छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी को विश्व स्तर पर पहचान बनाई है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार मात्र ढाई साल में ही 75 प्रतिशत अपने चुनावी वादों को पूरा कर चुकी है और आने वाले समय में 25 प्रतिशत बचे वादों को भी पूरा करेंगी। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार सबसे पहले किसानों के 12 हजार करोड़ रूपए का कर्ज माफ, 2500 रूपये में धान खरीदी कर यह बता दिया कि वे किसान पुत्र है। इस दौरान उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए पौधे लगाने की अपील की।

समस्याओं के निराकरण करने में प्रयासरत

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि विश्व महामारी कोरोना काल जैसी विपरीत परिस्थिति में भी सभी वर्ग को लेकर चलने वाली राज्य की भूपेश बघेल जी सरकार की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गांव की समस्या पर पूरा फोकस कर उनके समस्याओं को निराकरण करने में प्रयासरत है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, महतारी दुलारी योजना, पौनी पसारी योजना के माध्यम से प्रदेश सरकार किसानों की अर्थव्यवस्था मजबूत करने में लगी है। साथ ही साथ गांव व छत्तीसगढ़ की परंपरा व संस्कृति को बढ़ावा दे रही है। रही बात इस क्षेत्र में पानी की समस्या तो जल्द ही इस समस्या को सभी के साथ मिलकर हल करेंगे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जनपद उपाध्यक्ष रोहित चंद्राकर, युवा कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष एवं सरपंच दिल्लू साहू, डा. राजेंद्र साहू, सरपंच रानीतराई, केशव साहू, सरपंच प्रतिनिधि भोथीपारखुर्द, मोहित साहू, रवि साहू, बबलू सेन, तारा साहू, मगन साहू, रामलाल साहू, चित्रंगद साहू, राहुल साहू, धन्नाू साहू, गौतम पटेल, धनंजय दास, मनबोधी पटेल, खिलावन साहू, यतीन निषाद, तीजू साहू, तिलक पटेल, झारियार निषाद, रोशन साहू, उतकू पटेल, पीलेश्वरी साहू, सेवती बाई, जमुना बाई, खिलेश्वरी साहू, विनिता श्रीवास, कुमारी बाई, निर्मल साहू, परदेशी पटेल, खिलेश्वर प्रसाद व ग्रामीण उपस्थित थे।

Exit mobile version