राजनांदगांव| त्रिवेणी परिसर से चौपाटी की ओर जाने वाली सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है। सड़क की गिट्टियां बाहर आ रही हैं। जिसकी वजह यह चलने लायक नहीं बची है। बारिश के पहले इस सड़क के मरम्मत की जरूरत है।
इसे लेकर पूर्व में भी मांग उठाई जा चुकी है। लेकिन अब तक सड़क की मरम्मत नहीं हो रही है। बारिश के दौरान यहां से आवाजाही मुश्किल हो जाती है।

