Site icon

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- ‘कांग्रेस न सदन चलने देती है और न चर्चा होने देती

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- ‘कांग्रेस न सदन चलने देती है और न चर्चा होने देती

संसद शुरू होने से पहले भाजपा संसदीय दल की बैठक हुई। बैठक में पीएम मोदी ने अपने सांसदों से गांवों में जाकर देश की उपलब्धियां बताने का आग्रह किया। पीएम मोदी ने 75 साल पूरे होने पर 75 गांवों में सांसदों को जाने की अपील की।

इस दौरान पीएम मोदी ने दूसरे हफ्ते संसद की कार्यवाही बाधित होने को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ना सदन चलने देती है और ना चर्चा होने देती है। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले दिनों वैक्सीनेशन को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी उसमें भी कांग्रेस शामिल नहीं हुई। कांग्रेस बैठकों का लगातार बहिष्कार कर रही है। 

Exit mobile version