Site icon

राजनांदगांव : जिले के दौरे पर 4 जून को रहेंगे नेता प्रतिपक्ष डॉ.महंत…

final logo copy

राजनांदगांव| विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत 4 जून को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे रायपुर से प्रस्थान कर मोहला पहुंचेंगे, जहां क्षेत्रीय विधायक इंद्रशाह मंडावी से सौजन्य भेंट करेंगे।

वे राजनांदगांव जिले के खुज्जी पहुंचकर विधायक भोलाराम साहू से मुलाकात करेंगे। शाम को वे सुंदरा स्थित कबीर आश्रम पहुंचकर दर्शन एवं सौजन्य भेंट करेंगे।

Exit mobile version