Site icon

विश्व सायकल दिवस के अवसर पर 07 जून को सायकल रैली का होगा आयोजन

final logo copy

अम्बिकापुर , खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक ने बताया कि ’’फिट इंडिया मूवमेंट’’ के अन्तर्गत Sundays on Cycleअभियान का आयोजन ’’विश्व सायकल दिवस( world Bicycle Day 2026) 07 जून 2026 को प्रातः 07:00 बजे से किया जा रहा है। सायकल रैली घड़ी चौक से प्रारम्भ होकर देवीगंज रोड, संगम चौक, महामाया चौक से होकर गुरूनानक चौक से लरंगसाय चौक से अकाशवाड़ी चौक से दुर्गा मंदिर गेट होते हुए गांधी स्टेडियम परिसर में सम्पन्न होगा।

उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य आमजन में फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता एवं नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित करना है। उन्होंने आयोजन में नगर के लोगों, अधिकारी-कर्मचारियों, खेल संघों, युवा संगठनों एवं विद्यार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने अपील किया है।

Exit mobile version