Site icon

पहली फिल्म के बाद ड्रग्स लेने लगे थे संजय दत्त, पिता सुनील दत्त ने ऐसे छुड़ाई थी यह गंदी आदत

download

संजय दत्त का 29 जुलाई को जन्मदिन है और वो 61 साल के हो जाएंगे। फिल्म रॉकी से बड़े पर्दे पर कदम रखने वाले अभिनेता संजय दत्त ने अपने अभिनय से हर किसी का दिल जीता। नायक से लेकर खलनायक तक की भूमिका संजय दत्त ने बड़े पर्दे पर निभाई। एक्शन हो या कॉमेडी या फिर रोमांस संजय दत्त ने हर किरदार को बड़ी ही बखूबी से जिया। प्रशंसकों ने उन्हें एक नया नाम दिया संजू बाबा। लेकिन संजय दत्त की रील लाइफ की तरह ही उनकी निजी जिंदगी भी काफी अलग रही है।

विवादों भरी रही निजी जिंदगी

संजय दत्त जब युवा थे तो उन्होने कई गलत रास्ते चुन लिए थे जिसकी वजह से उन्हें अपनी निजी जिंदगी में कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा और उनकी अधिकतर जिंदगी विवादों के घेरे में रही। ड्रग्स मामले को लेकर संजय दत्त अपनी निजी जिंदगी में खूब चर्चा में रहे हैं। यहां तक की कई अभिनेत्रियों के साथ भी उनका नाम जुड़ चुका है।

Exit mobile version