Site icon

सहायक नर्सिंग अधीक्षक से पति ने की मारपीट, जुर्म दर्ज

logo Deep Jagriti

मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में पदस्थ सहायक नर्सिंग अधीक्षक शशि प्रभा के साथ बुधवार को उसके पति पी मोहन राव ने कॉलोनी परिसर में जमकर मारपीट की। इस घटना में अधीक्षक प्रभा की एक आंख के नीचे गंभीर चोट लगी है। वहीं जबड़े के पास भी चोटें आईं हैं। मुक्के से हुए वार के चलते एक दांत भी टूट गया है। खून से लथपथ अधीक्षक को आसपास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया।

बसंतपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने बताया कि नर्सिंग अधीक्षक शशि एक महीने का अवकाश लेकर अपने मायके गई थी। 28 जुलाई को सरकारी क्वार्टर पहंुचीं। भिलाई निवासी पति मोहन राव गाली गलौज करते हुए हाथापाई करने लगा। मुक्के से वार किया।

पहले से केस चल रहा
पुलिस ने बताया कि अधीक्षक खुद के बचाव के लिए दौड़ी और घर तक पहंुच गई। घर के भीतर भी जमकर विवाद हुआ। इस घटना में महिला की आंख के नीचे, ओठ के पास चोट लगी है। शशि और उसके पति के बीच मानसिक और दहेज प्रताड़ना का केस चल रहा है।

Exit mobile version