Site icon

राजनांदगांव : दर्पण कार्यक्रम में जिले के नवाचारों की हुई सराहना…

final logo copy

राजनांदगांव , पुणे स्थित यशदा में 5 जून को दर्पण कार्यक्रम हुआ। इसमें राजनांदगांव, गरियाबंद, बस्तर, जशपुर जिलों के प्रशासनिक अफसर और शिक्षा विभाग के अफसर शामिल हुए। आयोजन ओपन लिंक फाउंडेशन ने किया। उद्देश्य अलग-अलग जिलों के सफल शैक्षणिक प्रयास साझा करना रहा। नवाचारों से आपसी सीख बढ़ाने पर जोर दिया गया।

राजनांदगांव से डीईओ प्रवास सिंह बघेल एवं सहायक परियोजना समन्वयक मनोज मरकाम भी शामिल हुए वहीं कलेक्टर जितेंद्र यादव, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरुचि सिंह ऑनलाइन जुड़ी रहीं। दोनों ने कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड नतीजों में सुधार के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी दी और जिले में किए गए नवाचारों की जानकारी दी।

Exit mobile version