Site icon

ससुराल में रहने से मना किया तो पत्नी को टंगिया से मारा

ससुराल में रहने से मना किया तो पत्नी को टंगिया से मारा

मानपुर इलाके के ग्राम लमसेना में एक पति ने अपनी पत्नी पर टंगिया से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पत्नी गंभीर रुप से घायल है। इधर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना 27 जुलाई के शाम 7 बजे की है। पुलिस ने बताया कि 26 वर्षीय रायसिंग आंचला लंबे समय से अपनी पत्नी सरोज उसारे के साथ उसके ही मायके में रहता है। बीते कुछ दिनों से राससिंग अपने मूल गांव कांकेर जिले में रहना चाह रहा था, लेकिन सरोज उसके साथ जाने से मना कर रही थी। इसी बात को लेकर 27 जुलाई की शाम भी दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने घर में रखे टंगिया से सरोज पर प्राणघातक वार कर दिया।

Exit mobile version