Site icon

आईटीआई जगदलपुर के विभिन्न ट्रेड में प्रवेश हेतु 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

final logo copy

जगदलपुर, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था जगदलपुर में सत्र 2026-27 एवं 2026-27 के तहत विभिन्न ट्रेडों डीसीएम, कोपा, स्टेनो हिन्दी, वेल्डर, फिटर, विद्युतकार एवं एमएमव्ही में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।

प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था जगदलपुर से मिली जानकारी के अनुसार आगामी 15 जून 2026 तक प्रवेश संबंधी आवेदन की प्रक्रिया पोर्टल https://cgiti.admissions.nic.in/में पूरी कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संस्था में कार्यालयीन अवधि के दौरान सम्पर्क किया जा सकता है।

Exit mobile version