Site icon

बृजेश्वर सागर जलाशय योजना के नवीनीकरण कार्य के लिए 4.94 करोड़ रूपए स्वीकृत

final logo copy

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा सूरजपुर जिले के विकासखण्ड-भैयाथान की बृजेश्वर सागर जलाशय योजना नवीनीकरण कार्य के लिए 4 करोड़ 94 लाख 13 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है।

योजना के प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण हो जाने पर क्षेत्रीय किसानों को कुल 464 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। योजना के कार्यों को पूर्ण कराने मुख्य अभियंता हसदेव गंगा कछार जल संसाधन विभाग अम्बिकापुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

Exit mobile version