Site icon

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस मानव अधिकार संगठन ने किया प्रदर्शन

26

राजनांदगांव । शहर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मानव अधिकार संगठन ने गुरुवार को पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के बढ़ते दामों को लेकर महावीर चौक में विरोध-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।

बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस के मानव अधिकार संगठन द्वारा शहर के फ्लाईओवर के नीचे विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में महापौर हेमा देशमुख और शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा भी शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस के मानवाधिकार के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के बढ़े दामों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। संगठन की जिलाध्यक्ष आयशा खान ने कहा कि केंद्र सरकार ने इन सात वर्षों में लगातार महंगाई बढ़ाई है, जिससे मध्यम वर्गीय परिवार के लिए जीवन बसर करना मुश्किल हो गया है। लगातार केंद्र सरकार के द्वारा हर चीज महंगी हो गई है चाहे पैट्रोल हो या रसोई गैस, खाद्य तेल, आज हर चीज महंगी मिल रही है बाजारों में मध्य वर्गीय जीवन-यापन करने वालों लोगों का तो खाने के लाले पड़ गए हैं, इन सबके बारे में केंद्र सरकार को सोचना चाहिए ।

धरना-प्रदर्शन में महापौर हेमा देशमुख और शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि जब कोरोना काल में लोगों के सामने रोजी-रोजगार की समस्या थी, तब केंद्र की मोदी सरकार महंगाई बढ़ा रही थी। आज महंगाई चरम सीमा पर पहुंच चुकी है और हर वर्ग के लोग इस महंगाई से त्रस्त है, उन्होंने कहा कि आज पेट्रोल ,डीजल, रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने महंगाई विरोधी नारे लिखकर तख्तियां हाथ में लेते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और महंगाई कम नहीं होने पर आगे और कड़ा रुख अपनाते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

Exit mobile version