Site icon

CG : शीघ्र ही नए स्वरूप में नजर आएगा रायगढ़ रेलवे स्टेशन …

CG : शीघ्र ही नए स्वरूप में नजर आएगा रायगढ़ रेलवे स्टेशन …

CG : शीघ्र ही नए स्वरूप में नजर आएगा रायगढ़ रेलवे स्टेशन …

रायगढ़। आने वाले दिनों में रायगढ़ रेलवे स्टेशन पूरी तरह नए और आकर्षक स्वरूप में नजर आएगा। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा स्टेशन को आधुनिक स्वरूप देने के लिए रेलवे द्वारा व्यापक स्तर पर सौंदर्यीकरण, उन्नयन एवं आधारभूत सुविधाओं के विस्तार का कार्य किया जा रहा है। इन कार्यों की प्रगति का जायजा लेने कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने आज रेलवे अधिकारियों, नगर निगम आयुक्त तथा रायगढ़ एसडीएम के साथ रेलवे स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्टेशन भवन, मुख्य प्रवेश द्वार, पार्किंग क्षेत्र, प्रतीक्षालय, सड़क संपर्क मार्ग, जल निकासी व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था एवं यात्रियों के लिए विकसित की जा रही अन्य सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने रेलवे अधिकारियों को सभी निर्माण एवं विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से जुलाई माह के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रायगढ़ रेलवे स्टेशन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रमुख और व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक है। बिहार, झारखंड, ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल से छत्तीसगढ़ आने वाले यात्रियों के लिए यह महत्वपूर्ण प्रवेश द्वार की भूमिका निभाता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए भारत सरकार द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन का कायाकल्प किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्राप्त हो सके।

Exit mobile version