Site icon

नए IPS अधिकारियों से पीएम की बातचीत, मोदी बोले- युवा अफसरों पर बड़ी जिम्मेदारी

नए IPS अधिकारियों से पीएम की बातचीत, मोदी बोले- युवा अफसरों पर बड़ी जिम्मेदारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी के ट्रेनी आईपीएस अधिकारियों को संबोधित किया।  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी ने ट्रेनी अधिकारियों से कहा कि आप जैसे युवाओं पर बड़ी जिम्मेदारी है। महिला अफसरों की भूमिका भी अहम है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अफसरों की पढ़ाई देश सेवा में काम आती है।  पीएम मोदी ने कहा कि आपको हमेशा ये याद रखना है कि आप एक भारत, श्रेष्ठ भारत के भी ध्वजवाहक हैं, इसलिए आपकी हर गतिविधि में नेशन फर्स्ट, आलवेज फर्स्ट यानी राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम की भावना झलकनी चाहिए ।  उन्होंने कहा कि आपकी सेवाएं देश के अलग-अलग जिलों और शहरों में होगी।  आपको एक मंत्र हमेशा याद रखना होगा कि फील्ड में रहते हुए आप जो भी फैसले लें, उसमें देशहित और राष्ट्रीय परिपेक्ष्य होना चाहिए। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भी मौजूद थे।

Exit mobile version