Site icon

CG : बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय …

CG: Another murder incident in Mandir

जशपुरनगर । मानसून सीजन को देखते हुए जिले में बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष 01 जून 2026 से 24 घंटे सक्रिय कर दिया गया है। कलेक्टर रोहित व्यास के आदेशानुसार अगला आदेश तक यह कक्ष संचालित रहेगा।

    छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर के द्वारा दिए गए निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर श्री व्यास ने जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष की स्थापना के निर्देश दिए हैं।

     नियंत्रण कक्ष के नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर  हरिओम द्विवेदी को नियुक्त किया गया है। बाढ़ व जलभराव या आपदा संबंधी किसी भी सूचना के लिए कंट्रोल रूम के दूरभाष क्रमांक 07763-223732, फैक्स 07763-223460 एवं मोबाइल 9926050505 पर 24 घंटे संपर्क किया जा सकता है।

    जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष क्रमांक 150 में तैनात कर्मचारियों की ड्यूटी 01 जून 2026 से प्रारंभ हो गई है। आमजन से अपील है कि आपदा की स्थिति में तत्काल कंट्रोल रूम को सूचित करें।
Exit mobile version