Site icon

CG : विधायक रोहित साहू निक्षय मित्र बनकर 5 टीबी मरीजों को लिया गोद …

CG : विधायक रोहित साहू निक्षय मित्र बनकर 5 टीबी मरीजों को लिया गोद …

CG : विधायक रोहित साहू निक्षय मित्र बनकर 5 टीबी मरीजों को लिया गोद …

गरियाबंद।राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू के जन्मदिन पर गायत्री मंदिर परिसर पाण्डुका में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर लगाकर मनाया गया। इस अवसर पर विधायक श्री साहू ने प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत निक्षय मित्र बनकर जिले के 05 टी.बी. मरीजों को गोद लेकर अतिरिक्त पोषण आहार कीट वितरण किया गया। श्री साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों को अधिक से अधिक संख्या में निक्षय मित्र बनकर टी.बी. मरीजों की सहयोग करने की अपील की। साथ ही सभी रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जनपद पंचायत छुरा के अध्यक्ष श्रीमती मीरा ठाकुर, अमित साहू, अनिल चंद्राकर, अजय रोहरा, पाण्डुका की सरपंच सुश्री भानू ध्रुव, जिला क्षय अधिकारी डॉ. ए.के. हुमने, बीएमओं डॉ. राहुल नेताम सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

Exit mobile version