Site icon

CG : पर्यटक आज से टाइगर रिजर्व और वन्यजीव अभयारण्य नहीं घूम पाएंगे …

CG : पर्यटक आज से टाइगर रिजर्व और वन्यजीव अभयारण्य नहीं घूम पाएंगे …

CG : पर्यटक आज से टाइगर रिजर्व और वन्यजीव अभयारण्य नहीं घूम पाएंगे …

रायपुर. मानसून सीजन को देखते हुए सोमवार से छत्तीसगढ़ के सभी टाइगर रिजर्व, राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभयारण्य पर्यटकों के लिए बंद कर दिए गए हैं. ये सभी संरक्षित वन क्षेत्र अब 1 अक्टूबर तक बंद रहेंगे. वन विभाग के अनुसार, जंगलों के दरवाजे पर्यटकों के लिए 2 अक्टूबर से दोबारा खोले जाएंगे. हर साल बारिश के मौसम में करीब तीन महीने के लिए इन क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों पर रोक लगाई जाती है. बारिश के दौरान जंगलों में प्रतिकूल परिस्थितियां बनने और वन्य प्राणियों के प्रजननकाल को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया जाता है. इससे वन्यजीवों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ पर्यटकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाती है.

प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल आज राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात करेगा. इस दौरान राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं का प्रतिनिधिमंडल आज सुबह 11:45 बजे लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात करेगा. कांग्रेस स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर अपना पक्ष और सुझाव राज्यपाल के समक्ष रखेगी.

Exit mobile version