Site icon

राजनांदगांव : अहम प्रस्तावों पर बनी सहमति ; सीटी स्कैन डिजिटल एक्स-रे और आरओ प्लांट की तैयारी…

final logo copy

राजनांदगांव , जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, व्यवस्थाएं बेहतर करने के लिए जीवनदीप समिति की बैठक में 11 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सहमति बनी है। एजेंडे में मरीजों के लिए शुद्ध पेयजल व्यवस्था, नई सीटी स्कैन मशीन, 800 एमए क्षमता की डिजिटल एक्स-रे मशीन, सफाई-सुरक्षा की नई निविदा, फायर फाइटिंग सिस्टम की मरम्मत जैसे विषयों पर सहमति बनी है। सेंट्रल हीटिंग व लाइटनिंग कंडक्टर सिस्टम लगाया जाएगा।

भर्ती मरीजों, परिजनों को स्वच्छ पेयजल देने के लिए चार औद्योगिक आरओ प्लांट लगाने का प्रस्ताव रखा गया है। अनुमानित लागत करीब 5 लाख रुपए बताई गई है। अस्पताल की सफाई व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए फ्लोर स्वीपिंग मशीन खरीदने का प्रस्ताव पास हुआ है।

जिला अस्पताल सिविल सर्जन डॉ. महेन्द्र प्रसाद ने बताया कि लंबे समय से नई सीटी स्कैन मशीन, 800 एमए डिजिटल एक्स-रे मशीन की जरूरत बताई जा रही है। इसके लिए अनुशंसा की गई है।

फायर फाइटिंग सिस्टम की मरम्मत कराई जाएगी अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक , सफाई-सुरक्षा से जुड़ी निविदाओं की अवधि खत्म होने के कारण नई निविदा प्रक्रिया शुरू करने का प्रस्ताव पर सहमति बनी है। मदर न्यू केयर यूनिट भवन में पार्किंग टाइल्स, नालियों की मरम्मत के लिए 3.81 लाख रुपए के प्राक्कलन पर सहमति बनी। फायर फाइटिंग सिस्टम को करीब 15 लाख की लागत से मरम्मत कर दोबारा चालू करने का प्रस्ताव भी पारित किए।

Exit mobile version